फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धारदार हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, मरा समझ गड्ढे में फेंक भाग गए मनबढ़; जख्मों पर लगे 30 टांके

Sun, 08 Jun 2025 03:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: धारदार हथियार से युवक पर हमले की शिकायत पर दुद्धी कोतवाली की पुलिस अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने तहरीर देकर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime in Sonbhadra: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के विनोद मोड़ पर दिघुल गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सरगम कुमार पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे मरा समझकर गांव के पास एक गड्ढे में फेंक दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के पीछे शादी समारोह में हुए विवाद को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दिघुल गांव निवासी सरगम शनिवार रात विनोद मोड़ स्थित एक बरात में शामिल होने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। बरात में ही मौजूद उसके छोटे भाई ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पूरी रात सरगम की तलाश में जुटे रहे।

रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पास स्थित एक गड्ढे में सरगम खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म थे। आनन-फानन परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सरगम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें हैं। करीब 25 से 30 टांके लगाए गए हैं। युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

लोगों के मुताबिक सरगम नशे की हालत में था और बरात में उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि घराती पक्ष के कुछ युवकों ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। घायल युवक के बड़े भाई श्रवण कुमार ने बताया कि छोटे भाई पर टांगी से हमला किया गया और उसे मरा समझकर गड्ढे में फेंक दिया गया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें