ऐसे काम करेगा पंप
ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि इंजन को बोरिंग में लगाया गया है। इसे हैंडिल के माध्यम से चालू करना होता है। एक से दो मिनट तक हैंडिल घुमाकर इसे गति दी जाती है। इसके बाद इंजन चलने लगता है। तेज गति के माध्यम से इंजन में प्रेशर पैदा होता है, जिसके माध्यम से वह काम करने लगता है। हैंडिल के माध्यम से उसे बंद किया जाता है। बताया कि ऑटोमेटिक प्रेशर इंजन में अभी और सुधार की जरूरत है। इसके लिए बजट और संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।