घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी मनीष कुमार (25) की पत्नी का निधन हो चुका है। इसके बाद से ही वह अवसाद में है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर में मौजूद था। भाई संतोष ने बताया कि इस बीच उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी घोरावल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि युवक का मुंह और हाथ झुलस गया है।