फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की जोताई कर लौट रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में बुधवार की सुबह खेत की जोताई कर घर जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटौंधी गांव का विनोद कुमार (25) पुत्र रमेशर बुधवार की सुबह अपने खेत में बैलों के सहारे जोताई करने गया था। करीब साढ़े सात बजे जब हल जोतकर वह अपने घर वापस हो रहा था तो उसका हल (जुआट) घर के प्रवेश द्वार पर लटक रहे नंगे तार में सट गया। इससे विनोद करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। युवक को अचेत पड़ा देख परिजनों ने तार को हटाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल के मेमो पर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें