फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: म्योरपुर बाजार से युवक लापता, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
म्योरपुर से लापता युवक-रामू कुशवाहा।स्रोत परिजन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय बाजार से 18 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक 10 मार्च की शाम अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामू कुशवाहा (18) पुत्र गोविन्द कुशवाहा मूल रूप से झांसी का निवासी है। वह इन दिनों म्योरपुर बाजार में अपने पिता के साथ रहकर फुलकी (गोलगप्पे) बेचने का काम करता था। 10 मार्च की रात लगभग 8.30 बजे वह अपने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। घरवालों की तरफ से म्योरपुर थाने में इसकी सूचना दी गई हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और युवक की तलाश कर रही हैं। परिजनों का कहना है कि रामू के अचानक लापता होने से परिवार काफी चिंतित और परेशान है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उसे खोजने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा का कहना है कि थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा का कहना है कि आस-पास इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक का अंतिम लोकेशन गया, बिहार में मिला है। उसकी तलाश के लिए टीमें लगी हुई है, जल्द ही युवक का पता कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें