फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में शनिवार को संदिग्ध हाल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने चंदन 35 का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदन के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर सभी को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में संदिग्ध दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बिचपई गांव निवासी परमेश्वर भारती के मकान में दरवाजे के एंग्गल से रस्सी के सहारे उनके दामाद करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी चंदन का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौेके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चंदन के भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग करने लगे। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पत्नी प्रियंका ने तहरीर देकर अवगत कराया कि वर्तमान में सपरिवार वह अपने पिता के मकान में रहती है। तीन-चार दिन से उसके पति उससे विवाद करते थे। इस नाते रात में वह मकान का दरवाजा बंद कर देती थी तो वह पीछे केरास्ते घर में आते थे। शुक्रवार की रात को संभवत उसी रास्ते से मकान के आंगन में आकर एंग्गिल से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। उधर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल को शीघ्र घटना का खुलासा करने का आदेश दिया। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक केचंद्रशेखर ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें