करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की रात करीब तीन बजे ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करमा निवासी दशमी (22) पुत्र बिलबल पास के ही भरकवाह गांव में रहता था। रात में किसी काम से बाहर निकला था। इसी दौरान मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।