फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के बसुधा में शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे मजदूरों को लेकर खदान क्षेत्र में जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार सात मजदूर घायल हो गए। सभी को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ओबरा और डाला क्रशर व खदान क्षेत्र में काम करने के लिए प्रतिदिन बसुधा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में मजदूर आते हैं। कुछ साइकिल से तो कुछ पिकअप और बस में सवार होकर आते हैं। शनिवार की सुबह एक पिकअप मजदूरों को लेकर डाला आ रहा था। कोटा-डाला मार्ग पर बसुधा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार मजदूर घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया। घायल शारदा (22) पुत्र राजनरायन, राजेश(23) पुत्र बजरंगी, मोहरमनिया (51) पत्नी राम प्रसाद सभी निवासी बसुधा, शांति (17) पुत्री भगवानदास निवासी औराडंडी को हल्की चोट आई। बसुधा गांव निवासी बैजनाथ(31) पुत्र पंचू, दिलबस (61) पुत्र राम खेलावन व मंगरी (56) पत्नी लक्ष्मण को कुछ ज्यादा चोट आई। मजदूरों ने बताया कि वाहन की रफ्तार कुछ ज्यादा थी इसी लिए हादसा हो गया। अब सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें