फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के देवाटन मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में राजू (20) की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्घी भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवाटन गांव निवासी राजू कुमार पुत्र महेंद्र पासवान बाइक से कोन बाजार किसी काम से गया था। शाम करीब पांच बजे कोन से राजू लौट कर अपने गांव की मोड़ पर जैसे पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राजू और दूसरे बाइक पर बैठे देवाटन गांव के ही रहने वाले राजू कुमार और उमेश घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर कोन स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए, यहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एंबुलेंस से राजू कुमार को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं निजी अस्पताल में उमेश का उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का नाम राजू और है और गंभीर रूप से घायल का नाम भी राजू है। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें