फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला राजो घर में रविवार को हाई वोल्ट करंट दौड़ने लगा। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इरफान शेख उर्फ बाबर (25) पुत्र शुखु शेख निवासी ग्राम जरहा के टोला राजो के घरों मे रविवार की दोपहर में अचानक हाई वोल्ट करंट दौड़ने लगा। इससे घरों के बल्ब फ्यूज हो गए। इसी दौरान इरफान दौड़कर बोर्ड से सबमर्सिबल पंप का स्वीच निकालने लगा।
तभी करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिहंद धन्वंतरि चिकित्सालय ले गई। जहां जांच परीक्षण के बाद डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया गया। पिता के मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें