सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव कला गांव मे रविवार की सुबह कुएं से पानी भरते समय अनियंत्रित होकर एक युवक गिर गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआंव कला गांव निवासी जितेंद्र मौर्या (24) सुबह के समय अपने घर के पास स्थिति कुएं से पानी निकालने गया था। पुलिस के अनुसार पानी निकालते समय ही वह गिर गया। आस-पास के लोग उसे जब तक निकालते तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।