फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी काटते समय नदी में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में बेलन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह लकड़ी काटते समय पेड़ से गिर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मरसड़ा निवासी सोनू (25) पुत्र विष्णु का शव रविवार सुबह मरसड़ा गांव में बेलन नदी के जमुना दह में मिला। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर बाद से सोनू घर पर नहीं था। देर शाम तक जब वह घर पर लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने शनिवार रात में आस-पास तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह परिवार के लोग व ग्रामीण सोनू की तलाश करने लगे। तलाश करते करते वे मरसड़ा गांव में ही बेलन नदी के किनारे पहुंचे। वहां कुछ लकड़ियां काटकर रखी गई थी।नदी में डूबने की आशंका पर परिजन व ग्रामीण सोनू को खोजने लगे।थोड़ी दूर पर बेलन नदी के जमुना दह में उसका शव पानी में उतराया हुआ मिला। अनुमान लगाया गया कि सोनू नदी किनारे सूखी लकड़ियां काटने गया था। पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय वह असंतुलित होकर बेलन नदी में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक सोनू की दो साल पहले शादी हुई थी और उसके छह महीने का एक पुत्र है। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मरसड़ा गांव में बेलन नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें