फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माणाधीन भवन से गिरकर युवक की मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी देवकुमार गोंड (24) की शुक्रवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन भवन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामरतन गोंड का देवकुमार गोमतीनगर में निर्माण कार्य में लगे थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे काम के दौरान वह अचानक निर्माणाधीन भवन से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक देवकुमार की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद हादसे में उनकी मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नवविवाहित युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद कंपनी की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। वहीं, परिजनों ने कंपनी से उचित और अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद देवकुमार का शव शनिवार को जामपानी लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नजदीकी नदी तट स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। देवकुमार अपने पीछे नवविवाहिता पत्नी समेत परिवार को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें