फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पों की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली अंतर्गत गजराज नगर में बृहस्पतिवार की देर रात लगभग नौ बजे अनियंत्रित ऑटो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओबरा कोतवाली अंतर्गत चूड़ी गली निवासी वसी अहमद (35) पुत्र स्व. मो. जमील बृहस्पतिवार की रात नौ बजे बिल्ली चढ़ाई पर ऑटो में बैठकर ओबरा आ रहा था। अभी वह गजराज नगर के समीप पहुंचा था कि अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया। इससे ऑटो में सवार वसी सड़क पर गिर गया और टेंपो के पिछले चक्के की चपेट आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पाते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई नसीम अहमद की तहरीर पर ऑटो चालक अजय कुमार केशरी पुत्र स्व. तुलसीराम निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें