फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। लिलासी मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार को हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। महीने भर पहले ही युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद म्योरपुर थाने के पास लिलासी मोड़ पर हनुमान मंदिर के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रामसेवक (27) पुत्र बालगोविंद निवासी मझौली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को सीएचसी म्योरपुर ले गए जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक अपने ससुराल बलियरी से अपनी फुफेरी सास रमकल (65) निवासी झारोकला को लेकर लिलासी मोड़ पहुंचाने जा रहा था। बाइक पर बैठी उसकी फुफेरी सास सड़क के दूसरी ओर गिरकर चोटिल हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक का विवाह 19 मई को ही बलियरी में सुखलाल की पुत्री से हुआ था। ससुराल में सोमवार को पूजा थी जिसमें वह भाग लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें