फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
सिंचाई कालोनी रोड पर गंदा पानी लगने के विरोध में प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में स्थित सिंचाई कालोनी रोड पर गंदा पानी जमा होने और लोगों को पैदल आवागमन में परेशानी होने से नाराज युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहा से सिंचाई कालोनी और डाक बंगला तक प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ही आम लोगों का भी आना जाता होता है। चेतक कंपनी ने फ्लाईओवर बनाते वक्त जगह-जगह जमीन ऊंची-नीची कर दी। अब हालात यह है कि   हल्की बारिश में ही गड्ढे में पानी भर जा रहा है, जिससे लोगों   को पैदल आने-जाने में परेशानी झेेलनी पड़ रही है।

फ्लाईओवर    का पानी सीधे नीचे सड़क के   बीच में गिरता है, जो किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रदर्शन में सेराज हुसैन, फैजान अहमद, सूरज   वर्मा, गुलाम अली, नीरज सोनकर, विमलेश चौबे, ओम प्रकाश सिंह, मिथलेश सिंह पटेल, ललित चौबे, डब्लू खां, छोटू सोनकर, अभय कुमार, अभिषेक, आशीष कुमार, दीपक जायसवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें