सिंचाई कालोनी रोड पर गंदा पानी लगने के विरोध में प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।
राबर्ट्सगंज में स्थित सिंचाई कालोनी रोड पर गंदा पानी जमा होने और लोगों को पैदल आवागमन में परेशानी होने से नाराज युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दूबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहा से सिंचाई कालोनी और डाक बंगला तक प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ही आम लोगों का भी आना जाता होता है। चेतक कंपनी ने फ्लाईओवर बनाते वक्त जगह-जगह जमीन ऊंची-नीची कर दी। अब हालात यह है कि हल्की बारिश में ही गड्ढे में पानी भर जा रहा है, जिससे लोगों को पैदल आने-जाने में परेशानी झेेलनी पड़ रही है।
फ्लाईओवर का पानी सीधे नीचे सड़क के बीच में गिरता है, जो किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रदर्शन में सेराज हुसैन, फैजान अहमद, सूरज वर्मा, गुलाम अली, नीरज सोनकर, विमलेश चौबे, ओम प्रकाश सिंह, मिथलेश सिंह पटेल, ललित चौबे, डब्लू खां, छोटू सोनकर, अभय कुमार, अभिषेक, आशीष कुमार, दीपक जायसवाल मौजूद रहे।