फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जरहा के टोला लहरबरवा में शनिवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

जरहा टोला लहरबरवा निवासी दिनेश बैगा (21) पुत्र रामचरन बैगा शनिवार की रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब घर के सभी लोग सो गये तो वह रात में घर से लगभग 30 मीटर दूर अपने नये आवास में जाकर पंखे के हुक में नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह जब घर के लोगों ने उसे नहीं देखा तो ढूंढना शुरू किया।
जब नये आवास में जाकर देखा तो वह पंखे के सहारे लटक रहा था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सात मई को ही दिनेश की शादी हुई थी। मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें