फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह लाख की हेरोइन बरामद की गई है। तीन तस्कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पुलिस की एक टीम जैत गांव पहुंची थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर जमगाई निवासी सुजीत कन्नौजिया को पकड़ा। उसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद किया। सगे भाई सोनू उर्फ प्रतीक उर्फ बंटी और गोपाल, सुधीर उर्फ विधायक निवासी जैत मौके से फरार हो गए। मामले में सभी पर केस दर्ज कर सुजीत कन्नौजिया का चालान कर दिया गया। चौकी प्रभारी लौढ़ी विमलेश सिंह,एसआई विनोद यादव, मायाशंकर शुक्ला, सुजीत सेठ सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें