फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने शानदार ग्रुप डांस से किया प्रभावित

Sun, 07 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र पुनर्निमाण समिति के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम स्थानीय मनोरंजन केंद्र में गीत-संगीत एवं नृत्य के बीच सोन युवा उत्सव का भव्य फाइनल संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में ओबरा के प्रतिभागियों का दबदबा बना रहा। वहीं रेणुकूट के प्रतिभागियों से कड़ी टक्कर मिली। प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए निर्णायक मंडल को विजेता के चयन में काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डा. गोविंद नारायण दवे, डा. ममता टंडन, डा. विजय कपूर, मनीष सिंह एवं नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदर्श मिश्रा, सिमोन प्रकाश एवं जाह्नवी चौबे क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक सिंह प्रथम एवं कमलेश कुमार ओबरा द्वितीय रहे। अंकेश कुमार पटेल रेणुकूट तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निमिषा ककरी प्रथम, आकांक्षा त्रिपाठी अनपरा द्वितीय, शामिन विलियन रेणुकूट तीसरे स्थान पर रहीं।

 नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शताक्षी पांडेय ओबरा प्रथम, विवेक कुमार मौर्या एवं मो. रेहान रेणुकूट क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में राहुल पासवान रेणुकूट प्रथम, शिवम केशरी राबर्ट्सगंज द्वितीय एवं अनामिका रणुकूट तृतीय रहीं। समूह नृत्य में ए. कायरस ग्रुप ओबरा प्रथम नूपुर डांस ग्रुप रेणुकूट द्वितीय तथा एसेन्डर्स ओबरा तृतीय रहा। कार्यक्रम के अंत में आत्माराम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिल्ली ओबरा द्वारा एकल वर्ग का प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 सौ रुपये एवं समूह नृत्य प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपये विजेताओं को दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर जीपी निराला, डा. पीके सिंह, इं. अजय कटियार, इं. अवधेश सिंह, डा. सुरेश मिश्र, उमाशंकर सिंह, सुशील आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में बीएचयू गायन विभाग के प्रोफेसर डा. विजय कपूर, डा. ममता टंडन, डा. गोविंद नारायण दवे, नीतीश बोस, समित होरो, जय प्रकाश केशरी, शाहिद अख्तर, विजय सिंह, मनोहर वर्मा, अमित सिन्हा, अनुपम, अनिल पांडेय रहे। समिति के अध्यक्ष नवनीत सिंह ने स्वागत उद्बोधन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें