गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस लोगों को सता रही है। धूप और गर्मी से बचने के हर जतन बेकार साबित हो रहे। जनपद में 44 डिग्री का पारा लोगों को चैन नहीं लेने दे रहा। यही वजह है कि 10 बजते-बजते लोग घरों में कैद हो जा रहे। दिनभर सन्नाटा पसर जाने के बाद शाम को बाजार में चहल पहल हो रही। जबकि इस दौरान भी लोगों को समय पसीना पोछते ही बीत रहा।
जनपद में गर्मी का असर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। रविवार को जिले में 44 डिग्री तापमान रहने से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप जरूरी काम से भी निकले लोगों को झुलसाने से बाज नहीं आ रही। फिर भी लोग अपने चेहरे और शरीर को कपड़ों से ढक कर ही निकलने में अपनी भलाई समझ रहे हैं।
उधर बिजली भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। दिनभर की चिलचिलाती धूप से परेशान हाल लोग शाम को कुछ राहत महसूस करना चाह रहे लेकिन उमस से बेहाल हो जा रहे। उधर बाजारों में सुबह से पसरा सन्नाटा शाम को खत्म हो रहा है। गर्मी और उमस से रोजी रोजगार पर भी असर डाल दिया है। बाजार में ग्राहकी भी कम हो गई है।
वहीं, आसक्रीम पालरों, दही लस्सी और पेय पदार्थों की दूकानों पर शाम को खासी भीड़ हो रही। राह चलते लोग प्याऊ वगैरह पर रुक कर अपना गला तर करने में देरी नहीं कर रहे।
हालत यह है कि रेलवे स्टेश्ान हो या फिर बस अड्डा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो अभी इस चिलचिलाती गर्मी आैर उमस से राहत फिलहाल तो नहीं मिलने वाली है।