फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा भाई गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में मंगलवार को कुल्हाड़ी से गला काट कर बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि केवटा गांव निवासी शंकर बिंद की मंगलवार को कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शंकर के भतीजे ने तहरीर देकर अपने छोटे चाचा राधेश्याम पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर राधेश्याम को कस्बे पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बड़े भाई शंकर को जमीन के लिए एक वर्ष पूर्व उसने 1.27 लाख रुपये दिए थे, मगर वह न तो जमीन लिख रहा था और न ही पैसा वापस कर रहा था। जमीन रजिस्ट्री करने के लिए जब भी कहता तो वह गाली गलौज करता था। इसी से नाराज होकर राधेश्याम ने मंगलवार की भोर में घर में रखी कुल्हाड़ी से शंकर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार, अरुण कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें