परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अंजू को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अंजू मेहनत-मजदूरी कर फूल-माला बेचकर अपने परिवार की मदद करती थी। उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि हादसे में घायल युवती को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।