फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंस्टाग्राम पर लिखा ‘प्लीज वापस आ जा’, फिर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

विज्ञापन
अनपरा थानाक्षेत्र के मोबाईल टावर पर चढ़कर बैठी युवती। स्रोत पाठक
विज्ञापन
अनपरा। प्रेमी से बातचीत बंद होने और शादी की मांग को लेकर सोमवार को एक युवती अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के सामने करीब 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा। शक्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती (19) ने टावर पर चढ़ने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई थी। इसमें उसने लिखा था, ‘सॉरी जान, प्लीज वापस आ जा, हम नहीं रह पा रहे आपके बिना।’ स्टोरी में उसने दुनिया से विदा लेने की बात भी लिखी थी। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और जमशीला के ग्राम प्रधान ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। युवती प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। बाद में आश्वासन मिलने पर वह खुद नीचे उतर आई। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह रेणुसागर निवासी एक युवक से प्रेम करती है। उसका आरोप है कि शादी की बात पर युवक टालमटोल कर रहा था। कुछ दिन पहले युवक और उसके भाई ने उसे पार्क में बुलाकर मारपीट की थी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस के सामने युवक ने बातचीत करने और शादी के लिए सहमति जताई थी लेकिन बाद में उसने फोन करना बंद कर दिया। सोमवार सुबह भी युवक का मोबाइल बंद मिला। युवती के मुताबिक, प्रेमी की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद वह गुस्से में टावर पर चढ़ गई। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि युवती को सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें