फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीथा गांव निवासी एक युवक की रविवार को अचानत तबियत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पीथा गांव निवासी विवेक मिश्रा (28) पुत्र विमलेश मिश्रा की शनिवार की दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे लेकर शाम को परिजन जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरे दिन रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के पश्चात घरवालों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत लू लगने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। नई बाजार चौकी प्रभारी संजय सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने पर मौत का कारण स्पष्ट पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें