चुर्क स्थानीय चौकी क्षेत्र के बिरधी गांव पास रविवार की शाम बिजली के पोल में टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जिले में बिजली निगम के पोल से हादसे लगातार हो रहे हैं।
इस बीच मुसही के चरका टोला निवासी मनीष कुमार (20) पुत्र रामलखन चुर्क से बिरधी किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बिजली के पोल से बाइक टकराने से वे गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे चुर्क चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।