फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट कॉलोनी के समीप सोमवार को पुराने विवाद में हुई चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हिंडाल्को अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

न्यू मार्केट निवासी अजय पांडेय (25) को पास के ही एक युवक से विवाद चल रहा है। इसे लेकर अजय की ओर से पूर्व में भी हमले की आशंका जताई गई थी। इसी विवाद में सोमवार की सुबह आरोपी युवक ने अजय को पेट में चाकू मार दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गया। लहूलुहान अजय को आनन-फानन हिंडाल्को अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुराने विवाद में घटना हुई है। आरोपी सैयद नवाब की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें