फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने दुष्कर्म नहीं किया...' : कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, जलाई माचिस, फिर; पढ़ें पूरा मामला

Mon, 09 Sep 2024 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: युवक ने जब खुद के शरीर पर पेट्रोल उड़ेला तो कलेक्ट्रेट में हर कोई सकते में रह गया। पुलिस ने माचिस जलाने से पहले उसे पकड़ लिया। वह चिल्लाता रहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। वहीं, पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
एएसपी कालू सिंह और कलेक्ट्रेट में आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। उसने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया। माचिस जलाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक पर करीब 20 दिन पहले ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


उसका आरोप है कि उसे साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। फरियाद लेकर वह हर जगह गुहार लगा चुका है। कहीं सुनवाई न होने पर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर छह निवासी बृजेश सोनी वेल्डिंग का काम करता है। वह यहां किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह दोपहर में पेट्रोल से भरा बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम कार्यालय के समीप खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। उसकी मंशा भांप परिसर में मौजूद पुलिस दौड़कर वहां पहुंची और युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

एएसपी कालू सिंह और कलेक्ट्रेट में आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
पढ़ें पूरा मामला
घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि एक लड़की ने उस पर शादी करने का दबाव दे रही है। वह उससे उम्र में तीन-चार साल बड़ी है और रिश्ते में बहन भी लगती है। शादी से इंकार करने पर लड़की और उसके घर वालों ने उसके विरुद्ध फर्जी तरीके से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। वह आए दिन धमकी भी दे रहे हैं।

अपनी शिकायत लेकर वह कई बार थाना-चौकी पर जा चुका है, लेकिन कहीं भी उसकी नहीं सुनी जा रही है। लड़की के प्रार्थना पत्र पर एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। कोई रास्ता न दिखने पर उसने विवश होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

उधर, मामले में एएसपी कालू सिंह का कहना था कि युवक पर दुष्कर्म का केस पहले से दर्ज है। खुद को बचाने के लिए उसने ऐसी हरकत की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत छानबीन कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें