फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : पानी भरे खदान में डूबा युवक, दोस्तों के साथ मनाने गया था पार्टी; हुआ ऐसा हादसा कि निकल गई जान

Sat, 30 Nov 2024 02:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : खदान में युवक के डूबने की सूचना मिलते ही माैके पर ओबरा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था।
विज्ञापन
पानी भरे खदान में युवक को तलाशते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के ओबरा के न्यू कॉलोनी सेक्टर 9 में शुक्रवार की रात बंद पड़ी खदान में गिर गया। सैकड़ों फीट गहरी खदान में पानी भरे होने से वह डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ खदान के ऊपर पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान वह फिसलकर नीचे गिर गया। सुबह गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव की तलाश शुरू की। दोपहर तक सफलता नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अशोक सिंह (25) पुत्र धर्मजीत सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार की रात अशोक सिंह अपने दो भाइयों सहित पांच लोगों के साथ खदान के ऊपर बने एक कमरे में पार्टी मना रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे अशोक अनियंत्रित होकर गहरी खदान में गिर गया। 

विज्ञापन


अपने भाई को बचाने के लिए छोटा भाई जितेंद भी खदान में कूद गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। अंधेरा होने के कारण तत्काल खोजबीन संभव नहीं हो पाई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि खदान दस वर्ष से बंद है। उसके ऊपर स्थित खंडहर नुमा कमरे में युवक पार्टी मना रहे थे। डूबे युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें