मौत की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने संदिग्धता जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। परिजनों के अनुसार, बिजेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह सिल्थम पटना निवासी रीना यादव से हुआ था। उसका दो वर्षीय बेटा है। वहीं, उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।
परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित था और पत्नी से फोन पर अक्सर हालचाल पूछता था। उसने बच्चे के जन्म के समय घर आने का वादा भी किया था। बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
तीन साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी मौत
जिस तबेले में बिजेंद्र काम करता था, उसी तबेले में करीब तीन वर्ष पहले उसके चचेरे भाई कमलेश यादव (35) की भी दर्दनाक मौत हुई थी। परिजनों के मुताबिक, तबेले में ट्रैक्टर पीछे करते समय कमलेश उसकी चपेट में आ गया था। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अब उसी स्थान पर तीन साल बाद बिजेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों के पुराने जख्म फिर हरे हो गए हैं।