चोपन विकास खंड के डाला में डायरिया से पीड़ित मरीज मासूम की बुधवार को मौत हो गई। परिजन उसका गांव में ही उपचार करा रहे थे।
चोपन विकास खंड के डाला देहात के कई घरों में लोग डायरिया से पीड़ित है। बताते हैं कि गांव का 5 वर्षीय रिशु को 21 अगस्त को डायरिया की शिकायत हुई। परिजन उसका गांव में ही एक डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान ही रिशु की मौत हो गई।
गांव में दस से अधिक लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इसमें 6 वर्षीय रोहित और 12 वर्षीय लक्ष्मी को बुधवार को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं गांव में शिवा (3,) राखी (7), शांति (40), रामकुमार (15), पवन, विसुन (60), इंद्र (9), दीया (15), धनभागी (60) सहित कई अन्य ग्रामीण डायरिया की चपेट में हैं।