Sonbhadra News: बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शमीम खाड़पाथर में मकान बनाकर रहते हैं। उनका पुत्र इम्तियाज (20) बाजार से सामान खरीदने रेणुकूट की तरफ से पैदल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
रेणुकूट के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पास बेकाबू ट्रेलर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शमीम खाड़पाथर में मकान बनाकर रहते हैं। मुर्धवा में उनकी ट्रक टायर रिपेयरिंग की दुकान है। रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे के मुताबिक, शमीम का पुत्र इम्तियाज (20) बाजार से सामान खरीदने रेणुकूट की तरफ से पैदल जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे एक ट्रेलर ने ओवरटेक के चक्कर में युवक को कुचल दिया।
हादसे में मौके पर ही इम्तियाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया।