फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नकबई गांव में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नकबई निवासी जमुना(40) पुत्र गिरधारी लंबे समय से भदोही जिला के गोपीगंज में किसी कालीन कंपनी में काम करते थे। महीने में एक-दो बार घर आया करते थे। मृतक के भाई की पत्नी ग्राम पंचायत सदस्य निर्मला देवी ने बताया कि मंगलवार को देर शाम जमुना गोपीगंज से घर लौटा था। वहां से आने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने बताया कि उनकेे सिर में तेज दर्द हो रहा है। थोड़ी देर में ही उन्हे उल्टी होने लगी। इसके बाद वह कोई दवा खाकर बिस्तर पर लेट गए। देर रात जब उनकी पत्नी उन्हे जगाने गई तो वह बिस्तर पर बेहोशी हालत में मिले।
आनन-फानन में उन्हे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की चार संतानें हैं। इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें