फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहीं मायावती

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विजयगढ़ वाटिका में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर संबोधित करते पूर्व सां? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। विजयगढ़ वाटकिा राबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में सौ गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया। यहां मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल राजनारायण निराला ने कहा कि बसपा की मुखिया सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति की लड़ाई अकेले लड़ रही हैं।
विज्ञापन

जब वे मुख्यमंत्री थीं तब यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त थी लेकिन अब प्रदेश के हालात बदल गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुुशवाहा और संचालन जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़ ने किया। पूर्व एमएलसी बाबू सुबोध राम, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल ने कहा कि मायावती का जन्मदिन बहुजन समाज के लोगों के लिए त्योहार से कम नहीं है। जो वर्तमान सरकार चल रही है वह एससी, एसटी, ओबीसी व सर्व समाज के लिए नहीं के लिए नहीं बल्कि देश के पूजी पतियों के सारे पर कार्य कर रही है।
अब आपस में भाईचारा बनाकर संविधान को बचाने की जरूरत है, जो क्षमता, ममता, बंधुत्व, भाईचारा पर आधारित है। इस मौके पर हीरालाल सायन, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, इंद्रदेव सिंह, अवधेश सिंह, राजकुमार संघर्षी, नीरज श्रीवास्तव, विमलेश यादव, सुमित सिंह, पन्नालाल, रमेश सिंह पटेल, संतोष शर्मा, धर्मजीत, वीरेंद्र मौर्य, सोनू रावा, भगवानदास भारती, रामचंद्र रत्ना, निशांत कुशवाहा, वीरेंद्र, काशीनाथ, अविनाश शुक्ला, कन्हैयालाल, रामवतिचार गौतम, बर्फी लाल, बलवंत रंगीला, सुरेश भारती, देवी शरण भारती, राजेश धुसिया, डॉक्टर लोकपति सिंह, फूल मोहम्मद, राजेश भारती, रामआधार, शिवनरायन खरवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें