फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते भाई को लील गया हादसा: छह बहनों का बिलखना देख रो पड़ा पूरा गांव, मालगाड़ी की चपेट में आने से गई जान

Tue, 03 Sep 2024 06:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रात में अपने नए घर की ओर जा रहा था। नई बिछी रेल लाइन पर गाड़ी आने का अंदेशा न होने से वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
टेढा निवासी राजकुमार यादव रेलवे के गेटमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पुत्र अभय यादव (31) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को किसी काम से रॉबर्ट्सगंज गया था। देर शाम लौटने के बाद अपने पुराने घर से नए घर के लिए निकला था। रास्ते में रेल लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। 

हाल ही में रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ है। इस पर ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। युवक को इसका अंदाजा न होने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी दुद्धी रेलवे स्टेशन से कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


छह बहनों का इकलौता भाई था युवक
परिजनों के मुताबिक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह छह बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी, मगर किन्हीं कारणों से पत्नी छोड़कर चली गई थी। तब से अभय अपने पापा और बहन के साथ टेढ़ा गांव में रहता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहनों का बिलखना देख मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें