फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जला शख्स: रूम हीटर के पास सोते समय चपेट में आया, रजाई समेत बिस्तर पर जला मिला शव

Tue, 24 Dec 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक शख्स की रूम हीटर की चपेट में आकर मौत हो गई। वह रात में अपने कमरे में हीटर लगाकर सोया हुआ था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृत विनोद मौर्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव में रूम हीटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है मामला
शाहगंज प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कांता प्रसाद के छोटे भाई विनोद मौर्य (52) पुत्र स्व. शिवनाथ सोमवार की रात में अपने कमरे में रूम हीटर लगाकर सो रहे थे। नींद में पैर किसी तरह हीटर से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग रजाई गद्दे के साथ बेड में भी पकड़ लिया, जिससे बुरी तरह जलकर विनोद की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इतनी बड़ी घटना का परिजनों को पता तक नहीं चल पाया। 

धुआं निकलते देख भतीजा भागकर पहुंचा
रात में विनोद का भतीजा सचिन जब किसी काम से मकान के छत पर गया तो घर से धुआं निकलते देख दौड़कर दरवाजा खोला तो देखा उसके चाचा पूरी तरह से जल चुके थे। परिजनों की सूचना पर प्रशिक्षु सीओ और थाना प्रभारी राज सोनकर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक विनोद की पत्नी की मौत आठ साल पहले ही हो गई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। सभी घर से बाहर रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। विनोद की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें