रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडालको आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार को तरुण कुमार सिंह (35) पुत्र अरविंद सिंह ने दो मंजिला मकान के बालकनी से कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। हिंडालको में कार्यरत अरविंद सिंह कंपनी के आवासीय परिसर में दूसरे तल पर जूनियर 424 में परिवार सहित रहते हैं। इनसे तीन संतानों में सबसे बड़ा बेटा अरुण कुमार सिंह शुक्रवार को दोपहर में कमरे की बालकनी से अचानक कूद गया। जिसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मझली पट्टी तहसील सदर मिर्जापुर का मूल निवासी था। घटना के संबंध में पिपरी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि अरुण अपने कमरे की बालकनी से नीचे कूद गया। सिर में चोट लगने अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उसका विवाह हो चुका है। उससे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है।