सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर मोहल्ले में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में एक युवक की तबीयत खराब हो गई। युवक को उसके परिचित कुछ लोग जिला अस्नताल ले गए। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान रविंद्र यादव 22 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक रविंद्र यादव पुत्र भरत यादव निवासी चमकीपुर कोटहवा थाना धगधयीं जिला रूपन्देही नेपाल का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। रात नौ बजे घरवाले निजी वाहन से शव को लेकर नेपाल चले गए। रविंद्र एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और अंबेडकर नगर के रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।