फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का कत्ल: पत्थर से सिर कूंचा, आंख फोड़ी फिर गर्दन काटकर पुल के नीचे फेंका शव, दो महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 10 Jun 2026 10:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव पुल के नीचे फेंक दिया गया। शव की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के मुरता गांव में मंगलवार की शाम ठेमा नदी पुल के नीचे समर सिंह (26) का खून से लथपथ शव मिला। बेहद निर्ममता से उसकी हत्या की गई थी। युवक का सिर पत्थर से कूंचा हुआ था। उसकी एक आंख फोड़ दी गई थी। गला भी कटा हुआ था। पास में ही टूटा हुआ चाकू पड़ा था। पुल के ऊपर से बाइक भी बरामद हुई है। शव की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महुअरिया गांव निवासी समर सिंह मंगलवार को दोपहर में बिना बताए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे ठेमा नदी के पास से गुजर रहे लोगों ने पुल के नीचे शव देखकर सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में दुद्धी कोतवाली और म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त समर सिंह के रूप में हुई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई थी। 

समर के भाई जय सिंह व धर्मसिंह ने बताया कि घर में कच्चे का मकान का कार्य चल रहा है। सुबह से परिवार के सभी लोग इसी कार्य में लगे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समर बिना कुछ बताए ही घर से निकल गया था। इसके बाद शाम को उसका शव मिलने की सूचना आई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 
विज्ञापन


भाइयों के मुताबिक दो महीने पहले समर सिंह की शादी रासपहरी गांव में हुई थी। बताया कि करीब बीते पांच साल पहले पिता को मारपीट कर नौडिहा गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। उस मामले में पंचायत भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें