फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सपा ने 22 भर्तियों में आरक्षित पदों की अनदेखी के आरोप में सरकार को घेरा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सरकार के आरक्षण में अनिमिता का आरोप लगाते सपा के पदा​ध - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
सपा ने प्रदेश की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि 22 भर्तियों में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) वर्ग के हजारों अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने दावा किया कि प्रदेश की 22 भर्ती प्रक्रियाओं में पीडीए वर्ग की 11514 आरक्षित सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका। इससे सामाजिक न्याय की अवधारणा और सांविधानिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक समानता स्थापित करने का सांविधानिक अधिकार है और भर्ती प्रक्रियाओं में इसका पूर्ण पालन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सपा की ओर से चलाए जा रहे पीडीए जागरूकता अभियान और आरक्षण ऑडिट के दौरान कई विसंगतियां सामने आई हैं। पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आरक्षित वर्ग के युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।
सपा सामाजिक न्याय और आरक्षण की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में मुनीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, सुनील गौड़, मनु पांडेय, परमेश्वर यादव, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, सुभाष यादव, फारूक अली, जिलानी, कृष्णा पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें