काफी प्रयास के बाद भानु का शव मौके से बरामद कर लिया गया। वहीं स्नेहा की तलाश देर रात तक चलती रही। मौके पर नेटवर्क की समस्या के कारण सूचना पुलिस तक देर से पहुंच पाई। भानु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मर्चरी भेज दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर स्नेहा की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार की सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कन्हर नदी में बारिश के कारण जलस्तर में अचानक वृद्धि आम बात है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।