बिहार में चुनाव के दौरान बाइकों को ऊंचे दामों पर बेचता
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के चलते वहां बाइकों की मांग ज्यादा रहती है। इसी का फायदा उठाकर वह चोरी की बाइक ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। जो पैसा मिलता, उसे आपस में बराबर-बराबर बांटते। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम, एसआई राहुल पाण्डेय, उदयभान राव, रामनिधि राम, एसओजी और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।