फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवा इंजीनियर की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना अंतर्गत सिरसोती ग्राम पंचायत में सोमवार की शाम बैढ़न-सिरसोती मार्ग पर शिव मंदिर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। उन्हें रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मप्र के बैढ़न थाना अंतर्गत ओरगाई निवासी गुलाब सिंह (28) अपनी पत्नी रुक्मणि (26) को लेकर किसी कार्य से बीजपुर आए थे। देर शाम घर लौट रहे थे। सिरसोती के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी (34) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रुक्मणि (26) पत्नी गुलाब सिंह व गुलाब सिंह (28) निवासी ओरगाई, करावती थाना बैढ़न मध्यप्रदेश और आशीष कुमार त्रिपाठी (34) पुत्र गुलाब तिवारी निवासी आवासीय परिसर स्थायी पता निवासी ग्राम पचोखर पन्नूगंज व दंपती किसी कार्य से बीजपुर आये थे। दोनों पक्ष घर वापसी के दौरान सिरसोती में बाइक दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन

घायलों को रिहंद आवासीय परिसर स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर अन्यत्र रेफर कर दिया गया। आशीष कुमार त्रिपाठी को बैढ़न ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से रेफर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भेज दिया गया। गंभीर स्थिति देखते डॉक्टरों ने वाराणसी ले जाने की सलाह दी। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरमास बाद होना था बच्चे का नामकरण
पन्नूगंज के पचोखर गांव निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी रिहंद परियोजना में काम कर रही लोटस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। छह माह का एक बच्चा भी है। खरमास बाद बच्चे का नामकरण होना था। आशीष की मौत से पत्नी व परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें