फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। यूपी सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। लड़की बभनी थाना क्षेत्र की निवासी है। बसंतपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बभनी के पास स्थित बसंतपुर के जंगल की ओर सोमवार की सुबह लोग टहलने गए थे। वहां पेड़ से शव लटकता देख सन्न रह गए। एक ही रस्सी से बने फंदे पर लड़का-लड़की दोनों का शव लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रस्सी काटकर शव को नीचे उतरवाया। काफी प्रयास के बाद दोनों की शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक लड़की बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़) में हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। वह नाबालिग बताई जा रही है। वहीं लड़का बसंतपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस के मुताबिक दाेनों में प्रेम संबंध था। किन कारणों से उन्होंने यह कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें