फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर गलत डाटा बनेगा स्थानांतरण में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात काफी शिक्षकों को लंबे समय से अंतरजनपदीय स्थानांतरण का इंतजार है। शासन की ओर से तबादला नीति जारी की गई है। तबादला मानव संपदा पर अपलोड डाटा के आधार पर आनलाइन होगा। जिले में शिक्षकों को डाटा शुद्ध करने के निर्देश दिये गये थे। मगर कई शिक्षकों का डाटा अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब साढ़े चार हजार शिक्षक तैनात हैं। स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों का अनुपात नियमों के मुताबिक नहीं हैं। नगरीय इलाकों से सटे स्कूलों में अनुपात से अधिक शिक्षक तैनात हैं। जबकि ग्रामीण व पिछड़े पहाड़ी इलाकों में कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां शिक्षामित्रों या फिर एकल शिक्षक के सहारे स्कूलों का संचालन हो रहा है। अनुपात को कुछ ठीक करने के लिए विभाग को तबादले का इंतजार है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में शिक्षकों के स्थानांतरण व समायोजन की नीति जारी कर दी गई है। इसे देखते हुए मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों से संबंधित समस्त विवरण को दस अगस्त तक पूर्ण करना था लेकिन नेटवर्क सहित अन्य कारणों से कुछ शिक्षक वंचित रह गए हैं। नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को पोर्टल पर नियुक्ति की तिथि, पैन, आधार नंबर, वैवाहिक स्थिति, स्कूल में तैनाती की अवधि, अंकपत्र, असाध्य या गंभीर रोग से ग्रसित होने पर चिकित्सा प्रमाणपत्र के साथ अन्य कई सूचना पोर्टल पर अपडेशन किया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी को 25 अगस्त तक सभी शिक्षकों का डाटा सही कराना होगा। 26 अगस्त की सुबह दस बजे नोडल को लखनऊ में माध्यान भोजन प्राधिकरण कार्यालय पहुंच कर डाटा शुद्ध होने का शपथ पत्र देने होगा। वहीं डाटा गलत मिलने पर स्थानांतरण में व्यवधान आएगा।
मानव संपदा पोर्टल के अपडेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी विकास खंडों पर त्रुटिरहित डेटा अपडेशन का काम चल रहा है। नेटवर्क सहित अन्य कारणों से जो भी शिक्षक डाटा ठीक नहीं कर सके हैं। उसे भी पुर्ण कराया जा रहा है। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें