फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्ध वर्ग को साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी@20 के तहत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह राबर्ट्सगंज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश अब सुरक्षित हाथों में है। बिना किसी भेदभाव जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आवास आदि की सौगात देकर मोदी सरकार ने गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया। किसानों को राहत दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कह कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनैतिक शख्सियत हैं जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक उन्नयन और विदेश नीति में भारत की मजबूती का लोहा मनवाया है। उसे समाज के सामने लाने का पुस्तरक मोदी@20 एक सफल प्रयास है। आरएसएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कुल 20 वर्षों के नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की 20 झलक और ऐतिहासिक निर्णय को प्रस्तुत करने वाली इस पुस्तक की विशेषताओं को भाजपा अपने संगठन के प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचाने में जुटी है।
डॉ. एके सिंह ने सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत किया। प्रख्यात साहित्यकार अजय शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चतुर्वेदी, रामलखन सिंह, गोविंद यादव, संत कीनाराम प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विकासशील कृषक शीतला सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लालजी तिवारी, सरदार निरंजन सिंह, पूर्व खंड विकास अधिकारी हरिशंकर पांडेय, सेवानिवृत्त सैनिक बृजकिशोर मिश्रा, हिमांशु सिंह, प्रसन्न पटेल,मोहन लाल केशरी, मिठाई लाल सोनी, रामनवल आचार्य, रामलाल कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, रामसुंदर निषाद, जीत सिंह खरवार, उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें