सोनभद्र। मानव पर आए खतरे से निजात दिलाने के लिए देश भर के अधिवक्ताओं ने वेबिनार पर गत मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया। संकट मोचक हनुमान से केरोना महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए पूजन-अर्चन किया।
कोरोना महमारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीमारी के चपेट में आने से समाज का कोई वर्ग अछूता नहीं है। यह बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी कर अधिवक्ता संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में हमारे हजारों अधिवक्ता साथियों ने इस कोरोना महामारी में अपनी जान गवां दी है। जिसके कारण इस कोरोना महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए देश भर के अधिवक्ताओं ने बीते मंगलवार को जुम एप पर बेबीनार के माध्यम से वर्चुअल सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करके संकटमोचन हनुमान से प्रार्थना की। उक्त वेबिनार में मुख्य रूप से उपकास के संस्थापक अध्यक्ष हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बघेल, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ मिश्र सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने वेबिनार पर सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया और संपूर्ण मानव जाति की रक्षा के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की।