फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व यातना दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

Fri, 26 Jun 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर से शुक्रवार को मानवाधिकार जन निगरानी समिति की ओर से विश्व यातना दिवस पर कैंडिल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


रैली महिला थाना, स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, मेन चौक, रामलीला मैदान, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड होते हुए पुन: दंडइत बाबा मंदिर परिसर पहुंच सभा में तब्दील हो गई।

दोपहर करीब एक बजे मानवाधिकार जन निगरानी समिति के ब्लाक क्वार्डिनेटर पिंटू गुप्ता और महेश प्रसाद के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ना हर व्यक्ति का अधिकार है। पुलिस की यातना के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। यदि बिना वजह किसी व्यक्ति को पुलिस परेशान करती है तो इसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित करें। कहा कि संगठन जनता को न्याय दिलाने को लेकर सदैव तत्पर है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, श्यामजी, शोभनाथ, केशव, गणेश प्रसाद, संतोष, मालती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें