फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िंहंदी के प्रचार और प्रसार प्रयोग को दें नया आयाम

Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल मुख्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की बैठक गुरुवार को हुई। इस दौरान राजभाषा के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ ही नराकास सिंगरौली की पत्रिका मंथन के प्रवेशांक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

\
बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी उप निदेशक क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति (मध्य क्षेत्र) भोपाल साधना त्रिपाठी ने राजभाषा अधिनियम से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। राजभाषा संबंधी तिमाही एवं छमाही रिपोर्ट जरूर भेजी जाए। नराकास सिंगरौली की गतिविधियों को नया आयाम देने के लिए कई सुझाव भी दिए।

बताया कि केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण निदेशालय हिंदी शिक्षा के लिए प्रांजल नामक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है, जिसके जरिए राजभाषा संबंधी 20 दिन का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहीं निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू ने कहा कि बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई, उनका अनुपालन आवश्यक है ताकि राजभाषा अधिनियम के शत-प्रतिशत अनुपालन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
विज्ञापन


 कार्यशाला में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक सुशांत कुमार राय, एनसीएल के विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक), बीएसएनएल, पावर ग्रिड कारपोरेशन, सीआईएसएफ एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। एनसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) एवं राजभाषा प्रमुख एजे रेड्डी ने संचालन और वरीय हिंदी अनुवादक अशोक तिवारी ने अभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें