फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में करेंगे तालाबंदी

Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान परिसर में सोमवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें अविलंब शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षकों के बकाया वेतन, एरियर का भुगतान न होने पर बीएसए दफ्तर में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष वकील अहमद खां ने कहा कि दस से 15 फरवरी के बीच समायोजित शिक्षकों का बकाया वेतन और एरियर उनके खाते मेें नहीं भेजा गया तो तो 17 फरवरी को संगठन बीएसए कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। कहा कि कई ब्लॉकों मनमानी ढंग से शिक्षकों का 17 दिन का मानदेय काटा गया गया है,

 जबकि अन्य किसी जिले में मानदेय नहीं काटा गया है। मानदेय काटे जाने का संगठन भरपूर विरोध करते हुए एनपीआरसी के विरूद्ध कार्रवाई  की मांग करता है। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह और जिला प्रभारी ने कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता।
विज्ञापन



जिला प्रभारी ने चंद्रभान को जिलामंत्री, घोरावल ब्लॉक का संतोष सिंह को अध्यक्ष, सर्वेश मिश्रा को ब्लॉक प्रभारी, प्रभुपाल को म्योरपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीना मिश्रा, रामविलास, प्रभुपाल, सर्वेश मिश्रा, मीरा सिंह, रेखा, कलावती, वीरेंद्र सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें